युद्ध में कोई जीतता या हारता नहीं है,
युद्ध एक मानवीय त्रासदी है,
जिसमें नुकसान दोनों का होता है,
किन्हीं का कुछ कम तो किन्हीं का कुछ ज्यादा।
युद्ध में कितने ही सभ्यता,
युद्ध का इतिहास बन गई हैं,
युद्ध का दौर बहुत ही कठिन होता है,
जिसे कभी भूला नहीं जा सकता।
युद्ध कभी मानव जीवन को बेहतर नहीं बना सकता है,
यदि आप युद्ध की त्रासदी को जानना चाहते हैं,
तो युद्ध प्रभावित क्षेत्र के लोगों का दुःख, दर्द , विलाप को महसूस कीजिए ,
युद्ध के नाम से आपको नफ़रत हो जाएगी।
@princekumar
No comments:
Post a Comment